मथुरा, जुलाई 13 -- साइबर मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत जैंत पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले का खुलासा किया है। वृंदावन क्षेत्र स्थित एक बैंक खाते का उपयोग कर देश के विभिन्न राज्यों में लाखों रुपए की ठगी करने वाले खाताधारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इस संदिग्ध खाते के खिलाफ अलग-अलग राज्यों से 10 शिकायतें दर्ज हुई हैं। एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देशन में स्थानीय पुलिस टीमें एनसीआरपी के समन्वय पोर्टल के माध्यम से खातों में रुपये डलवाकर साइबर ठगी करने वालों की जांच कर रही है। थाना ​जैंत में तैनात उपनिरीक्षक अंकुश चौधरी ने थाना प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत राष्ट्रीय साइबर अपराध समन्वय पोर्टल से जानकारी मिली कि वृंदावन स्थित स्टेट बैंक में खाता धारक राम दुलारे निवास...