पलामू, मार्च 17 -- मेदिनीनगर। अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट-नयी दिल्ली का अंतरराष्ट्रीय वार्षिक उत्सव 5 अप्रैल को वृंदावन में होगा। आमंत्रित कवियों का सम्मान, काव्य गोष्ठी, अनेक एकल पुस्तकों के साथ साझा काव्य संग्रह, मेरा भारत मेरा गौरव तथा साझा लघुकथा संग्रह नारी संघर्ष से सृजन तक का विमोचन किया जाएगा। इसमें 100 से अधिक साहित्यकार भाग लेंगे। वार्षिकोत्सव को यादगार बनाने के लिए अभी से संस्था के पदाधिकारीगण सक्रिय हैं। संस्थापक रविन्द्र नाथ सिंह व राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह के नेतृत्व वाली संस्था के राज्य अध्यक्ष ममता झा मेधा, उपाध्यक्ष विजय शंकर मिश्र व राष्ट्रीय सलाहकार रथिन्द्र नाथ झा के संयोजन में झारखंड के साहित्यकार भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...