मथुरा, जून 9 -- वृंदावन में लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या के कारण उत्पन्न हो रही यातायात समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में पर्यटक थाना परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सोमवार को एक बैठक हुई, जिसमें नगर निगम, यातायात पुलिस, आरटीओ, राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक मंथन किया। गौरतलब है कि वृंदावन की यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर सभी विभागों की यह दूसरी समन्वय बैठक थी। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में बढ़ते जाम, अवैध पार्किंग, अतिक्रमण, ई-रिक्शा संचालन, प्रमुख मंदिर मार्गों पर यातायात दबाव तथा पर्व एवं त्योहारों के दौरान उत्पन्न होने वाली चुनौतियों का प्रभावी समाधान तलाशना रहा। य...