वृंदावन की घटना के बाद ब्रजघाट गंगा में बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं चलेंगी नाव
हापुड़, अप्रैल 11 -- मथुरा जनपद के वृंदावन में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत होने के बाद स्थानीय प्रशासन भी जागरुक हो गया है। नगर पालिका ईओ ने गंगा में संचालन होने वाली सभी मोटर वोटों के संचालन के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिए है। शनिवार को करीब 141 मोटर वोट के रजिस्ट्रेशन किए गए है। बिना रजिस्ट्रेशन के वोट को संचालन नहीं होने दिया जाएगा। वहीं सभी को लाइव जाकेट दी जाएगी। प्रसिद्व तीर्थ स्थान वृंदावन में शुक्रवार को एक नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई। हुई घटना की आहट गंगा नगरी तक पहुंची तो नगर पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी ने अपना रुख सख्त कर लिया। उन्होंने ब्रजघाट गंगा नगरी में संचालित होने वाली सभी मोटर वोट के चालकों को मोटर वोट के रजिस्ट्रेशन कराने के आदेश दिए। उनका कहना है कि बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी वोट नहीं चलने दी जाएगी। उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.