वाराणसी, जनवरी 31 -- पिंडरा (वाराणसी), संवाद। सूबे के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश धार्मिक परंपरा का वाहक बन चुका है। काशी अयोध्या के बाद अब वृंदावन का कायाकल्प होगा। हर-हर महादेव के बाद राधे-राधे गूंजेगा। वह शुक्रवार को तीसरे पिंडरा महोत्सव के तीन दिनी आयोजन के उद्घाटन पर पहुंचे थे। नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में महोत्सव का शुभारम्भ करने के बाद उन्होंने कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, आध्यात्मिक चेतना और ऐतिहासिक परंपराओं के संवर्धन का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संस्कृति और धर्म के साथ मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए कृत संकल्पित है। वर्षों से उपेक्षित मंदिरों और धर्म स्थानों को सजाया-संवारा जा रहा है। अयोध्या का जिक्र किया कि वर्षों से जिस मंदिर को लो...