मथुरा, अगस्त 27 -- यमुना एक्सप्रेस वे के वृंदावन कट स्थित प्रसिद्ध ढाबा के एकाउंट ऑफिस में सोमवार देर रात नामजदों ने तांडव मचाया। दिनभर की बिक्री का कैश लेकर ऑफिस पहुंचे ढाबा के स्टॉल संचालक और उनके साथियों पर चार आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ​मांट थाना क्षेत्र के ग्राम जाबरा निवासी पुष्पेन्द्र सिंह ने राया थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह वृंदावन कट स्थित एक ढाबा पर खाने का स्टॉल चलाता है। सोमवार देर रात अपने साथी सतीश और जितेन्द्र के साथ दिन भर की बिक्री का कैश लेकर ढाबा के एकाउंट ऑफिस में जमा करने पहुंचे थे। पुष्पेन्द्र का आरोप है कि जैसे ही वह ऑफिस के अंदर पहुंचे, तभी अचानक बिना किसी बात के राजेन्द्र निवासी एदलगढ़ी, नौहझील, हर्ष, विनीत और नरेन्द्र उर्फ पप्पू (प्रधान प्रतिनिधि) निवासी गण ग्...