रांची, मई 12 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली स्थित बिरसा मुंडा वूशु सेंटर की खिलाड़ी अंजना कुमारी और वर्षा रानी ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वूशु प्रतियोगिता में पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मुरी पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का सेंटर के प्रशिक्षुओं और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। कोच शाहिद अली ने बताया कि प्रतियोगिता 4 से 9 मई तक कश्मीर के सेर वन इंडोर हॉल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स वजीर बाग में आयोजित हुई थी। इसमें अंजना कुमारी ने स्वर्ण और वर्षा रानी ने कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ी सिल्ली कॉलेज की छात्रा हैं और रांची विश्वविद्यालय की ओर से प्रतियोगिता में शामिल हुई थीं। यह भी पढ़ें- शिवालिक एकेडमी के खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण समेत 15 पदक जीते खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बिरसा मुंडा वूशु सेंटर के संरक्षक सह पूर्व उप मुख्यमं...