बुलंदशहर, जुलाई 13 -- भूड़ा मंदिर शिव वाटिका स्थित खुर्जा मार्शल आर्ट्स अकादमी में वुशू मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी पराक्रम चौहान पुत्र विजेंद्र चौहान निवासी गांव देवराला खुर्जा का आर्मी में स्पोर्ट्स कोटा से चयनित होने पर फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। साथ ही उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चीफ कोच अमित शर्मा ने बताया की पराक्रम अपनी आर्मी खेल कोटा की ट्रैनिंग सेंटर कामठी नागपुर महाराष्ट्र में पूरी करेगा। वह पिछले कई वर्षों से एकेडमी में खेल से जुड़ा हुआ है। उसने कई जगह प्रतियोगिताओं में भागीदारी की। जिसके चलते पदक भी जीते। इस मोके पर डॉ सुधांशुदत्त शर्मा, विजेंद्र चौहान, परम शर्मा, प्रेम कुमार, सुमित शर्मा, शिवांजली, पायल, प्रशांत, गरिमा, शिवाजी आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- पांच खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मार्शल आर्ट में पदक जीते...