वुशू प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्द्धा
भागलपुर, जून 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। खेल भवन में जारी बिहार राज्य वुशू प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्द्धा हुई। सीनियर बालिका वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाड़ियों में पटना की रावी वशिष्ठ, भागलपुर की आद्या, काव्या, इशी दिव्या हैं। वहीं सीनियर बालक वर्ग में मुजफ्फरपुर के विशेष मणि, देवांश, अर्णव, प्रणव, पटना के आर्यन राज, भोजपुर के प्रिंस कुमार हैं।जूनियर बालिका वर्ग में गोल्ड मेडल विजेताओं में मुजफ्फरपुर की ऋषिवा, कृष्णा, सहरसा की एंजेल, भोजपुर की ऋद्धि, राजलक्ष्मी, भागलपुर की आर्शी हैं। वहीं जूनियर बालक वर्ग के गोल्ड मेडल विजेताओं में मुजफ्फरपुर के प्रीत राज, दरभंगा के अभिषेक, हर्ष, पटना के आदित्य राज, भोजपुर के रणवीर हैं। यह भी पढ़ें- राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप शुरू, 16 ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.