गिरडीह, जुलाई 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता वुशु सिटी लीग का भव्य समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में रविवार को संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों से लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद द बैलेंस पाथ एकेडमी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं के टाइगर टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Motihari News: कराटे प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ियों ने लिया भागसमापन समारोह समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में जिला वुशु संघ के अध्यक्ष संदीप डंगायच और विशिष्ट अतिथि के रुप में गिरिडीह बीएड कॉलेज की प्रो विनीता कुमारी उपस्थित थी। अतिथियों ने विजेता, उपविजेता टीमों सहि...