वुशु प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
चंदौली, सितम्बर 26 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद । नेशनल इंटर कॉलेज में चल रही 70 वीं प्रदेशीय विद्यालयीय विशु प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न भार वर्ग के बालक वर्ग के अधिकांश मुक़ाबले हुए। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए कई मेडल अपने नाम किए। 65 केजी भार वर्ग में मिर्जापुर मंडल के प्रशांत कुमार ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं वाराणसी के अस्मित सिंह ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। इसी तरह 70 किलोग्राम भार वर्ग में मिर्जापुर मंडल के सागर ने गोल्ड मेडल, वाराणसी के दिव्यांशु गुप्ता ने सिल्वर मेडल हासिल किया। 75 केजी भार वर्ग में लखनऊ के विशेष ने गोल्ड मेडल, मिर्जापुर मंडल के अभय कुमार ने सिल्वर मेडल, मुरादाबाद के रियाज ने ब्रांज मेडल हासिल किया। यह भी पढ़ें- वुशु में दिव्यांशी व आयुष ने जीते स्वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.