नोएडा, जुलाई 21 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। संकल्प संस्था ने वुशु खिलाड़ी छवि शर्मा निवासी छपरौला और मानवी रावल निवासी धूम दादरी को स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित होने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर दोनों प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने वाले कोच अमित रौसा को भी संस्था ने सम्मानित किया। दोनों खिलाड़ी सादोपुर की झाल स्थित ब्लू डायमंड स्पोर्ट्स अकादमी में कोचिंग करती हैं। रूपल राठी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...