दरभंगा, अप्रैल 7 -- दरभंगा। लहेरियासराय स्थित इंडोर स्टेडियम में एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन के लिए वुशू विधा का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। चयन प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने बताया कि एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए 12 से 14 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं का चयन किया जाना है। चयन ट्रायल में विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चयन में निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में ऋषभ कुमार तिवारी, रवि रावत एवं करण कुमार ने प्रतिभागियों का चयन किया। चयनित खिलाड़ियों की सूची बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को जिला खेल कार्यालय से भेजी जाएगी। चयनित खिलाड़ियों का परिणाम बिहार राज्य खेल प्राधिकरण प्रकाशित करेगा।वुशू के लिए एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र, भोजपुर में प्रश...