मुरादाबाद, अप्रैल 9 -- विल्सोनिया डिग्री कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से वुमेंस अवेयरनेस टॉक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उप्र सरकार की ओर से संचालित मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत वुमेन एंपावरमेंट के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में छात्र व छात्राओं ने अपने विचार साझा किए। कॉलेज के निदेशक डॉ. आशीष संतराम, प्रशासन प्रमुख अविश रवीश, प्राचार्या डॉ. लाजमीत कौर ने छात्र व छात्राओं के विचारों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन उमेश चंद्र शर्मा, वीना पाल, वर्तिका शर्मा, आकांक्षा सिंह जादौन, डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. सारिका खन्ना, डॉ. रविंद्र चौहान, रुद्र प्रताप सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.