नई दिल्ली, जनवरी 21 -- आज के दौर में शराब को सोशल लाइफ का सामान्य हिस्सा मान लिया गया है। वीकेंड पार्टी हो या दोस्तों के साथ कैजुअल गेट-टुगेदर, बीयर या वाइन को अक्सर 'थोड़ी-सी और सुरक्षित' समझकर पी लिया जाता है। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यही आदत महिलाओं की सेहत के लिए चुपचाप बड़ा खतरा बन सकती है। ब्रेस्ट कैंसर आज दुनिया भर में महिलाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाला कैंसर है और इसके पीछे लाइफस्टाइल से जुड़े कारणों की भूमिका लगातार बढ़ रही है। डॉ. तान्या के अनुसार, कई महिलाएं वीकेंड पर बीयर या वाइन को 'हार्मलेस' समझकर पीती हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि शराब की कोई भी मात्रा सुरक्षित नहीं होती। अल्कोहल शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन के स्तर को बढ़ाता है जो ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को बढ़ाने वाला एक प्रमुख कारण है। इसके अलावा, शराब शरीर में डीए...