दरभंगा, अप्रैल 7 -- दरभंगा। गंगासागर स्तिथ वुडवाइन मॉडर्न स्कूल में 35वें स्थापना वर्ष व 25वें अवार्ड समारोह निर्देशिका नुसतरण सादिक व प्राचार्य डॉ. नसरीन नवाब के निर्देशन में हुआ। मुख्य अतिथि एडीएम मनोज कुमार की उपस्थिति में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मो. असद अंसारी, जूवारिया खान, सना रहमत खान और आर्यन वर्मा को विशेष रूप से मुफ्त शिक्षा एवं शिक्षण सामग्री प्रदान की गई। नर्सरी से 11वीं तक के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को भी मेडल व प्रशस्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम का आयोजन संस्थापक डॉ. सैयद मुबारक नवाब एवं समर आरा बेगम के सम्मान में किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...