पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराते हुए देशवासियों को वी विल डू इट हम यह करके दिखाएंगे का प्रेरक नारा दिया है। उनके इस आह्वान पर भाजपा नेता और शहर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि नागरिक अपने दैनिक इस्तेमाल में स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को वरीयता देकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दे सकते हैं। छोटे उद्यमियों, कारीगरों और स्थानीय उद्योगों का समर्थन करने से देश के भीतर रोजगार और समृद्धि के नए अवसर पैदा होंगे। यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प अभियान : जिले में सेवा ज्योति यात्रा एवं संकल्प सभा आयोजित राष्ट्र निर्माण की शुरुआत नागरिक कर्तव्यों के ईमानदारी से पालन से होती है। समय ...