नई दिल्ली, जनवरी 2 -- वी बी जी राम जी कानून को लेकर देश भर में जाएगी भाजपा----------------- -नड्डा शनिवार को करेंगे भाजपा के मुख्यमंत्रियों व प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक ------------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता मनरेगा की जगह लाए गए वी बी जी राम जी कानून को लेकर भाजपा देश भर में जनजागरण करेगी और विपक्ष के द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करेगी। इसके लिए भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा शनिवार शाम को वर्चुअल माध्यम से भाजपा के मुख्यमंत्रियों व प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसमें राजग के नेता भी जुड़ सकते हैं। केंद्र सरकार ने पिछले संसद सत्र में मनरेगा का नाम बदलकर विकिसत भारत जी राम जी किया था, तभी से विपक्ष इसको लेकर हमलावर है। अब जबकि विपक्षी कांग्रेस ने पांच जनवरी से देश भर में मनरेगा बचाओ अभियान चलाने जा रही है, तो भाजपा भी उसका जम...