वीसी से कोर्ट में पेश हुए आजम, गवाह के बयान दर्ज
रामपुर, सितम्बर 3 -- रामपुर के चर्चित डूंगरपुर प्रकरण में सुनवाई के सिलसिले में सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान उन्होंने अपने गवाह को भी बचाव में पेश किया, जिसके बयान दर्ज कराए गए हैं। अब इस मामले में पांच सितंबर को सुनवाई होगी। मालूम हो कि सपा सरकार में डूंगरपुर बस्ती में घरों को खाली कराया गया था। जिसके बाद कुछ लोगों ने गंज कोतवाली में अलग-अलग मुकदमें दर्ज कराए थे। आरोप लगाया था कि तत्कालीन कैबिनेट मंत्री आजम खां के इशारे पर उनके घरों में जबरन घुसकर तोड़फोड़ और लूटपाट की गई। आजम के समर्थकों और तत्कालीन सीओ आदि ने जबरन घरों को खाली कराया। इन मुकदमों का ट्रायल एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चल रहा है। जहां गुरुवार को सुनवाई थी, जिसमें आजम खां वीसी के जरिए पेश हुए। साथ ही उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.