रांची, मार्च 12 -- रांची। झारखंड के प्रमुख विश्वविद्यालयों में बाहरी कुलपतियों की नियुक्ति पर सवाल उठने लगे हैं। प्रोफेशनल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, डीएसपीएमयू और झारखंड मुक्त विश्वविद्यालय का हवाला देते हुए स्थानीय योग्य प्रोफेसरों को प्राथमिकता देने की मांग की है। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर समन्वय के लिए स्थानीय नियुक्तियां अनिवार्य हैं, क्योंकि पिछला अनुभव संतोषजनक नहीं रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...