रामपुर, अगस्त 27 -- रामपुर। शहर के चर्चित डूंगरपुर प्रकरण में सुनवाई के सिलसिले में सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। हालांकि, सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए दो सितंबर की तारीख मुकर्रर की है। मालूम हो कि सपा सरकार में डूंगरपुर बस्ती में घरों को खाली कराया गया था। जिसके बाद कुछ लोगों ने गंज कोतवाली में अलग-अलग मुकदमें दर्ज कराए थे। आरोप लगाया था कि तत्कालीन कैबिनेट मंत्री आजम खां के इशारे पर उनके घरों में जबरन घुसकर तोड़फोड़ और लूटपाट की गई। आजम के समर्थकों और तत्कालीन सीओ आदि ने जबरन घरों को खाली कराया। इन मुकदमों का ट्रायल एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चल रहा है। जहां गुरुवार को सुनवाई थी, जिसमें आजम खां वीसी के जरिए पेश हुए। हालांकि, सुनवाई टल गई। एडीजीसी सीमा सिंह ...