वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.बिहारी लाल शर्मा के व्हाट्सऐप पर डीपी लगाकर पैसे की मांग की जा रही है। उन्होंने शुक्रवार को चेतगंज थाने में तहरीर दी है। साथ ही अपने परिचितों को संदेश भेजकर सतर्क किया है। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति ने मेरी फोटो का गलत इस्तेमाल कर फेक अकाउंट बनाया है। मेरे जानने वालों को मैसेज भेजे जा रहे हैं। न तो मैसेज पर विश्वास करे और न ही किसी तरह का लेनदेन करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...