मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर। कुलपति आवास के पास गेट बनाने की तैयारी शुक्रवार को शुरू हो गई। गेट बनाने को लेकर आवास के प्रवेश के सामने मापी की गई और पिलर के लिए खुदाई भी शुरू हो गई। कुलपति आवास के पास बमबाजी के बाद से ही आवास के पास गेट बनाने की मांग तेज हो गई थी। एसएसपी कांतेश मिश्रा ने भी आवास के पास गेट बनाने की बात कही थी। इससे पहले भी विवि प्रशासन विवि में तीन नये गेट बनाने पर काम कर रहा था। इसमें एक गेट पर एलएस कॉलेज एलुमिनी एसोसिएशन विरोध जता रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...