अमरोहा, मई 25 -- रुक्मणी क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए मैच में वीसीसी व्यास क्रिकेट क्लब ने क्रिकेट स्पिरिट सेकंड को 57 रन से हरा दिया। रविवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वीसीसी व्यास क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 22 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 232 रन का स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाज अताफ और तिवारी ने 115 रन की साझेदारी की। अताफ ने 51 गेंदों में 88 तो वहीं तिवारी ने 32 गेंदों में 52 रन बनाए। क्रिकेट स्पिरिट सेकेंड की ओर से आशुतोष राणा ने तीन ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। यह भी पढ़ें- रॉयल नवाब क्लब ने जीता मैच 233 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट स्पिरिट सेकंड की टीम शुरुआत में ही दबाव में आ गई। शाहिद ने संघर्ष करते हुए 41 गेंदों में 64 रन की पारी खेली, रोहिन खान ने 36 रन बनाए लेकिन दोनों...