बागपत, फरवरी 6 -- दाहा। बामनौली निवासी वीशू तोमर हत्याकांड के आरोपी विक्रांत की जमानत अर्जी जिला न्यायालय से निरस्त हुई। मामले की जांच एसआईटी टीम द्वारा कराई जा रही है। बामनौली गांव निवासी वीशू तोमर दो नवंबर को घर से बड़ौत के लिए यह कहकर गया था कि एक घंटे बाद वापस लौट आएगा। लेकिन जब वह घर नहीं पहुंचा तो स्वजन ने सात नवंबर को इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। जब पुलिस 10 नवंबर को वीशू के नंबर की कॉल डिटेल निकालकर लोनी पहुंची तो पता चला कि वीशू का शव तीन नवम्बर को ही अंकुर विहार थाना क्षेत्र के खन्ना नगर में पड़ा मिला था जिसका पुलिस ने लावारिश में ही अंतिम संस्कार भी कर दिया था। मामले में विक्रांत का नाम कॉल डिटेल निकालने पर सामने आया लेकिन विक्रांत ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। जिसको दोघट पुलिस ने रिमांड पर लेकर घटना का राजफाश कर दिया। लेकिन खुलासे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.