शामली, अप्रैल 6 -- शामली। शहर के वीवी पीजी कॉलेज में सोमवार को पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. नीना छोकरा, डीन डॉ. भूपेंद्र कुमार एवं चीफ प्रॉक्टर कुणाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर तथा सरस्वती पूजन के साथ किया। इस अवसर पर डॉ. नीना छोकरा ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए शिविर से अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। वहीं कुणाल सिंह ने कहा कि एक अनुशासित नागरिक ही महान राष्ट्र का निर्माण करता है और रोवर्स-रेंजर्स शिविर युवाओं को बेहतर नागरिक बनाने का माध्यम है। डीन डॉ. भूपेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी कार्य में केवल भागीदारी ही नहीं, बल्कि उसमें दक्षता और निपुणता हासिल करना भी आवश्यक है। शिविर में जिला संगठन आयुक्त गीता रानी एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त गायत्री देवी प्रशिक्षक के रूप ...