नोएडा, मई 27 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। कलेक्ट्रेट पर स्थित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का बुधवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस के मुख्य द्वार पर लगे ताले और सील की जांच की, जो सुरक्षित पाई गई। इसके अतिरिक्त वेयरहाउस परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया गया, जहां सभी कैमरे सुचारू रूप से संचालित मिले। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...