शामली, मार्च 12 -- शहर के वीवीपीजी कॉलेज में बुधवार को वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन छात्र कल्याण अधिष्ठाता समिति, सांस्कृतिक समिति और शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार, प्रबंध समिति के अध्यक्ष नवनीत जैन, सचिव दीपक जैन, प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार, डीन डॉ. भूपेंद्र कुमार तथा सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डॉ. बबली ने संयुक्त रूप से किया। प्रारंभ में डीन डॉ. भूपेंद्र कुमार ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद डॉ. अनुप्रता ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत की, जबकि डॉ. मुकेश कनौजिया ने मुख्य अतिथि का परिचय कराया। डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि केवल मेरिट बनाना ही लक्ष्य नहीं होना चाहिए, बल्कि बहुआयामी व्यक्तित्व का निर्माण भी जरूरी है। उन्ह...