शामली, अप्रैल 11 -- शामली। शुक्रवार को शहर के वीवी पीजी कॉलेज में एनएसएस की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में युवा एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत चल रहे आठवें संस्करण के पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं को मातृ एवं शिशु पोषण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी अर्शी खान ने बताया कि शिशु के समुचित विकास के लिए मां का पोषण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिशु को जन्म के बाद मां का दूध ही सर्वाेत्तम आहार होता है, जिससे उसके शारीरिक और मानसिक विकास में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होती। यदि प्रारंभ से पोषण पर ध्यान नहीं दिया जाए तो बच्चों के विकास में अवरोध आ सकता है। इस अवसर पर डॉ. मुकेश कुमार कन्नौजिया ने भी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.