हल्द्वानी, जून 25 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। क्षेत्र में आगामी वीवीआईपी भ्रमण और उच्चस्तरीय न्यायिक अतिथियों के आगमन को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। एसएसपी ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि 26 से 28 जून तक यहां वीवीआइपी मूवमेंट रहेगा। अतिथियों के रूट और ड्यूटी प्लान का कड़ाई से पालन किया जाए। सुरक्षा में चूक से बचने के लिए होटलों, गेस्ट हाउसों और ठहरने के स्थानों की सघन चेकिंग व सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम स्थलों पर डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता, फायर सर्विस और एलआईयू को अलर्ट पर रखा गया है। यह भी पढ़ें- वीआईपी कार्यक्रम को लेकर रुद्रपुर में रूट डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी यातायात व्यवस्था को सुचारु बना...