गाज़ियाबाद, नवम्बर 14 -- - जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में छिकारा कप टूर्नामेंट हुआ गाजियाबाद, संवाददाता। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे छिकारा कप टूर्नामेंट में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। वीवीआईपी और एचसीए के बीच मुकाबला हुआ जिसमें वीवीआईपी ने 59 रन से जीत हासिल की और सेमी फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर एचसीए ने वीवीआईपी को बल्लेबाजी करने का मौका दिया। वीवीआईपी की टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 355 रन का बड़ा स्कोर बनाया। गौरव तोमर ने 115 रन की पारी खेली, देव दुबे ने 69 और तुषार त्यागी ने 44 रन बनाए। विरोधी टीम से अमन ने पांच और साहिल ने तीन विकेट लिए। जवाब में खेलते हुए एचसीए की टीम 44.3 ओवर में 296 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जयंत की 145 रन की पारी भी टीम को जीत नहीं दिला पाई। अमन ने 36 और अश्विनि ने 24 रन का योगद...