पूर्णिया, सितम्बर 29 -- पूर्णिया। विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पूर्णिया के एनएसएस विंग द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के रजिस्ट्रार सौरभ कुमार, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर राहुल कुमार, वाइस प्रिंसिपल स्कूल ऑफ कोर स्टडीज डॉ. अनिकेत मानस, टीआईओ रोहित कुमार झा, अशोक कुमार पिंकू, स्टूडेंट प्रोग्राम ऑफिसर प्रियांशु तथा एनएसएस बॉयज़ हेड रौनक झा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। रजिस्ट्रार ने कहा एनएसएस युवाओं को जिम्मेदार और सामाजिक रूप से अधिक जागरूक करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम का मंच संचालन सौम्या एवं अपर्णा कुमारी ने किया, जबकि कार्यक्रम की रूपरेखा एवं भूमिका एनएसएस कल्चरल हेड कुमारी दीपा द्वारा प्रस्तुत की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...