अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। वार्ष्णेय युवा संगठन रजि के तत्वाधान में वीवाईएस कप सीजन छह क्रिकेट टूर्नामेंट में मडराक स्थित ईडन गार्डन में तीसरे सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया, थम्पर्स की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबले में आदित्य स्टार्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी थम्पर्स की टीम ने 14 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। थम्पर्स से विभोर ने 3 चौके व 3 छक्कों की सहायता से 38 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आदित्य स्टार्स की टीम 89 रनों पर ही ढेर हो गई। इस तरह थम्पर्स की टीम ने आठ रनों से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मीडिया प्रभारी मनीष नीलगिरी ने बताया बुधवार को ईडन पार्क में फाइनल मुकाबला एवलेंचर्स ओर थम्पर्स के बीच खेला जाएगा। म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.