बिजनौर, अप्रैल 12 -- बिजनौर। जनपद बिजनौर में गंगा बैराज से हर की पौड़ी हरिद्वार तक आयोजित पूर्व मुस्लिम सदभावना पद यात्रा का वीर सेना द्वारा जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। नुमाइश ग्राउंड, बिजनौर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वीर सेना के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पुष्प वर्षा कर यात्रियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर वीर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रसिक चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सदभावना का संदेश दिया। देश के विभिन्न कोनों से आए पूर्व मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस पद यात्रा के माध्यम से एकता और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में राहुल चौहान (जिला अध्यक्ष, बिजनौर),...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.