पाकुड़, दिसम्बर 27 -- पाकुड़। धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन उपस्थित हुए। इससे पूर्व पूर्व सांसद सुनील सोरेन के साथ कार्यकर्त्ताओं ने गुरुद्वारा में मत्था टेका। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि देश में हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है। मुगल शासक वज़ीर ख़ान के अत्याचारों के सामने दोनों बालक धर्म और सत्य से डिगे नहीं और 1705 में सरहिंद में उन्हें दीवार में ज़िंदा चुनवा दिया गया। उनका साहस भारतीय इतिहास में अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में वीर बाल दि...