मोतिहारी, मई 26 -- मोतिहारी, हिप्र.। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी, राष्ट्रवादी चिंतक व प्रखर साहित्यकार वीर विनायक दामोदर सावरकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित पुस्तक क्रांतिदूत वीर सावरकर का प्रकाशन हुआ है। पुस्तक के लेखक प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं मीडिया अध्ययन विभाग, महात्मा गांधी केंद्रीय विवि के अध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार झा हैं। पुस्तक में वीर सावरकर के राष्ट्रवादी विचारों, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना तथा साहित्यिक अवदान को सरल व प्रभावी शैली में प्रस्तुत किया गया है। यह पुस्तक युवाओं व शोधार्थियों के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायी सिद्ध होगी। पुस्तक के आवरण व विषयवस्तु में वीर सावरकर के जीवन-संघर्ष, देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण के विचारों को प्रमुखता से उकेरा गया है। लेखक डॉ. अंजन...