वीर सावरकर की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई
चतरा, मई 28 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड के पांडेयडीह स्थित रामवर्ती मेमोरियल हाई स्कूल परिसर में गुरुवार को मेरा भारत चतरा के तत्वावधान में वीर सावरकर जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं युवाओं के बीच भाषण, निबंध और व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने वीर सावरकर के जीवन, राष्ट्रभक्ति और उनके योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी धीरेंद्र कुमार, सक्सेस जोन के निदेशक रोहित कुमार दांगी, विद्यालय सचिव रामकुमार पांडेय, माई युवा भारत के स्वयंसेवक कमांडो रजक उपस्थित रहे। जिला युवा अधिकारी धीरेंद्र कुमार ने युवाओं को वीर सावरकर के साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- संशोधित-वीर सावरकर जयंती पर युवाओं ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.