वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने के पूर्व विधि विधान से हुआ भूमि पूजन
बांका, मई 9 -- शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता बांका जिले के शंभूगंंज प्रखंड क्षेत्र के चित्तौड़गढ़ कहे जाने वाले गढ़ी मोहनपुर गांव में भारत माता के वीर सपूत, पराक्रमी, महान योद्धा व वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर शनिवार को गांव में महाराणा प्रताप की ऊंची और भव्य प्रतिमा स्थापना को ले विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत किया गया। इस दौरान वीर महाराणा अमर रहे - अमर रहे का गगनभेदी उद्घोष से माहौल उत्सवी हो गया। महाराणा के अदम्य साहस, त्याग बलिदान, वीरता, स्वाभिमान को याद किया गया। यह भी पढ़ें- गढ़ी मोहनपुर सहौड़ा में महाराणा प्रताप जयंती समारोह की तैयारी तेज राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.