पटना, जुलाई 21 -- लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने केंद्र सरकार की ओर से वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जी के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी करने के निर्णय को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने केंद्रीय संचार राज्यमंत्री से इस संबंध में पत्र लिखकर आग्रह किया था। उन्होंने हर्ष जताते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने इस मांग को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक भव्य कार्यक्रम में यह स्मारक डाक टिकट जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जी के अद्वितीय शौर्य, सामाजिक समरसता, न्याय एवं समानता के प्रति उनके अमूल्य योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने वाला एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय संचार मंत्र...