गढ़वा, सितम्बर 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा गढ़वा जिला इकाई के तत्वावधान में गुरुवार को परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का 61वां शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहर के मझिआंव मोड़ स्थित वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा के समक्ष किया गया। झामुमो जिला कमिटी और कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया। मौके पर केंद्रीय सदस्य जवाहर पासवान ने कहा कि शहीद अब्दुल हमीद का जीवन युवाओं के लिए देशभक्ति, त्याग और समर्पण की मिसाल है। वहीं अन्य वक्ताओं ने कहा कि 1965 के भारत-पाक युद्ध में हवलदार अब्दुल हमीद ने खेमकरण के असल उत्तर सेक्टर में अकेले दम पर पाकिस्तान के 8 अपराजेय पैटन टैंकों को नष्ट कर दिया था। यह भी पढ़ें- शहीद वीर अब्दुल हमीद को शहादत द...