गोड्डा, मई 23 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित 90 दिवसीय इंटेनसिव कार्यक्रम के तहत प्राधिकरण के अध्यक्ष सह पीडीजे रमेश कुमार व सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के सभी थाना में विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डालसा टीम ने थाना आने वाले ग्रामीणों को नालसा की वीर परिवार सहायता योजना 2025 से संबंधित जानकारी दी । कहा कि शहादत का सम्मान - न्याय की राह आसान । यह भी पढ़ें- आमलोगों तक पहुंचाएं नालसा से जुड़ीं योजनाएं: आरतीनालसा की वीर परिवार सहायता योजना इस योजना का मुख्य उद्देश्य भारत के सशस्त्र बलों, अर्द्ध सैनिक बलों और राज्य पुलिस बलों के उन शहीद जवानों के परिवारों को सहायता प्रदान कराना है । जिन्होंने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी है। नालसा का प्रयास है कि...