मोतिहारी, दिसम्बर 16 -- मोतिहारी। राजाबाजार स्थित शहीद पार्क में मंगलवार को 1971 के युद्ध के दौरान शहीद जवानों की याद में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। आज का दिन विजय दिवस के रुप में मनाया गया। शहीदों के स्मारक पर जिला सैनिक संघ के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, अमरेन्द्र सिंह आदि ने पुष्पगुच्छ अर्पित किये। श्रद्धांजलि सभा में संघ के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह, प्रमोद पाण्डेय, शिवशंकर राय, विजय राय, राजन कुमार सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिंह आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...