वीर शहीदों की याद में कार्यक्रम आयोजित
हापुड़, जुलाई 26 -- रविवार को राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई मुज्जफरनगर के तत्वाधान में 27 वे विजय दिवस के उपलक्ष्य में कारगिल शहीद स्मारक शुक्रतीर्थ मुजफ्फरनगर में वीर शहीदों की याद में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि एवं शहीद परिवारों का सम्मान किया गया। जिसमें राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इस दौरान कारगिल शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। भारत माता की जय एवं वीर शहीद अमर रहे के नारों से कारगिल शहीद स्मारक शुक्रतीर्थ प्रांगण गूंज उठा, ये राष्ट्र अमर वीर बलिदानियों जिन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया उनका सदैव राष्ट्र पर ऋण रहेगा इसके साथ ही राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने वीर बलिदानियों को नमन किया। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.