वीर शहीदों का त्याग देश के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री
पटना, अगस्त 11 -- शहीद स्मारक परिसर, पटना में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर उन्होंने कहा कि वीर शहीदों का त्याग और राष्ट्रभक्ति बिहार ही नहीं, पूरे देश के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। शहीद दिवस के मौके पर 11 अगस्त 1942 को आजादी के मतवाले सात अमर शहीद यथा उमाकांत प्रसाद सिंह, रामानन्द सिंह, सतीश प्रसाद झा, जगतपति कुमार, देवीपद चौधरी, राजेन्द्र सिंह एवं राम गोविंद सिंह की दी गई कुर्बानियों को याद किया गया और उन्हें शत्-शत् नमन किया गया। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने गुरु सहाय लाल को नमन किया मौके पर उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.