शामली, मई 18 -- थानाभवन। थाना भवन नगर में वीर महाराणा प्रताप के 486 वा जन्म दिवस पर सर्व समाज की ओर से एक भव्य और विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओ ने हिन्दू समाज को संगठित करने व समाज के उत्थान पर बल दिया। शोभायात्रा का शुभारम्भ पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने फीता काटकर किया। थानाभवन नगर के वंदना वेंकट हाल में महाराणा प्रताप युवा क्लब द्वारा आयोजित हिन्दू हृदय सम्राट महाराणा प्रताप के 486 वा जन्म दिवस पर बोलते हुऐ पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप सर्व समाज के प्रतीक, देशभक्ति और त्याग के महान आदर्श थे। उन्होंने अपने राज्य और देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने अंतिम समय तक पहाड़ों में रहकर अपने राज्य को पुनः प्राप्...