पलामू, अगस्त 14 -- मेदिनीनगर। शहर के टाउन हॉल में कामेश्वर अवध इंटरनेशनल स्कूल की ओर से वीर भारत-2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर योद्धा एवं परमवीर चक्र से सम्मानित योगेंद्र सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव, एसडीएम संजय पांडेय, नगर आयुक्त रंजीत कुमार लाल, एनपीयू कुलपति डी.के. सिंह, स्कूल चेयरमैन संजीव तिवारी एवं मैनेजमेंट हेड आरक अरुनिस तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। स्कूल के चेयरमैन संजीव तिवारी ने अतिथियों का शॉल एवं बुके देकर स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम में कामेश्वर अवध इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- एमकेपी कॉ...