बरेली, मई 4 -- शहर के वीर भट्टी क्षेत्र समेत कई इलाकों में पाइपलाइनों से गंदा और बदबूदार पानी आने की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। हालात ऐसे हैं कि लोग दूषित और कीचड़युक्त पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति वार्ड नंबर 7, वीर भट्टी की बताई जा रही है। इसके अलावा कुंवरपुर, बड़ा बाजार, बानखाना, जगतपुर, सैलानी, आकाशपुरम, गणेश नगर और सुभाषनगर जैसे विकसित मोहल्लों में भी यही समस्या बनी हुई है। इन इलाकों में बड़ी आबादी निवास करती है, लेकिन साफ पानी की सुविधा अब तक सुनिश्चित नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार नगर निगम की टंकियों से सुबह और शाम के समय जो पानी सप्लाई होता है, वह बेहद गंदा, काला और मिट्टी से भरा होता है। बदबू इतनी तेज होती है कि इसका उपयोग करना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों क...