गुमला, फरवरी 18 -- भरनो प्रतिनिधि। प्रखंड के जोरकोडिपा गांव में 21 पड़हा भरनो के तत्वावधान में शहीद वीर बुधु भगत की जयंती सह जतरा का भव्य आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक जिगा सुसारण होरो, प्रमुख पारसनाथ उरांव, थाना प्रभारी कंचन प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव, प्रखंड अध्यक्ष जॉनसन बाड़ा, पांचू उरांव, अभिषेक लकड़ा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।जतरा के दौरान विभिन्न गांवों से आए खोड़हा नृत्य दलों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव के रंग में रंग गया। ढोल-नगाड़ों की थाप और पारंपरिक नृत्य ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।विधायक जिगा सुधारण होरो ने अपने संबोधन म...