प्रयागराज, जनवरी 5 -- 'पीछे छूटते मील, आगे रचता इतिहास' की भावना को साकार करते हुए वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन की टीम सोमवार को मिर्जापुर से प्रयागराज पहुंची। टीम का पुरानी छावनी के सूबेदार जोगिंदर सिंह स्टेडियम में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर यूएस कंडिल ने एनसीसी कैडेटों के साथ स्वागत किया। स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। '500 किलोमीटर पूरे, अनगिनत सपने आगे बढ़ते हुए' के विचार के साथ साइक्लोथॉन की टीम 28 दिसंबर को रांची से यात्रा पर रवाना हुई। नवें दिन साइक्लोथॉन को मिर्जापुर से 101 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राकेश उपाध्याय ने प्रयागराज के लिए रवाना किया। टीम के सदस्यों ने चुनौतीपूर्ण 95 किलोमीटर की दूरी तय करने के के दौरान गंगा के तट पर स्थित प्रतिष्ठित शक्ति पीठ, मा...