देवघर, दिसम्बर 26 -- देवघर। उमा नलिनी ब्रह्म सरस्वती विद्या मंदिर कुंडा देवघर में शुक्रवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय स्तरीय गणित मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदना सभा में विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मण भाई पटेल, सदस्य वासुदेव मंडल एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकुल कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से किया गया। मौके पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं में निबंध, वाचन, कविता, रंगोली, चित्रकला, गणित दौड़, बैलून दौड़, कप कलेक्शन, शेप अरेंजमेंट एंड कंसंट्रेशन, उल्टी गिनती, पहाड़ा, पाक मेला ( फूड स्टॉल)का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकुल कुमार द्वारा वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य पर गुरु गोविंद सिंह के वीर साहबजादों के जीवन दर्शन से वीर...